Assam Chief Minister wishes former President Kovind on his birthday, calling him a symbol of dedication
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें साहस एवं समर्पण का प्रतीक बताया।
शर्मा ने कहा कि कोविंद ने तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए एक सफल वकील, सांसद और अंततः देश के राष्ट्रपति का पद हासिल किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं।"
शर्मा ने कहा, "साहस और समर्पण के प्रतीक कोविंद ने तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए एक सफल वकील, सांसद और अंततः देश के प्रथम नागरिक बनने का गौरव हासिल किया।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से लोगों को प्रेरित किया।