Amritsar: A bullet fired in the air landed on the security car of the former Jathedar.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पंजाब के अमृतसर में किसी व्यक्ति द्वारा हवा में चलाई गई गोली अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह की सुरक्षा में शामिल एक कार पर गिरी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संबंधित कार शहर के प्रताप नगर स्थित सिंह के घर के बाहर खड़ी थी।
मकबूलपुरा थाना प्रभारी अमनदीप कौर के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवा में चलाई गई गोली महिंद्रा स्कॉर्पियो के बोनट पर गिरी।
कार के बोनट पर गोली बृहस्पतिवार को मिली।
कौर ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह किसी तरह का हमला नहीं था, हालांकि मामले की जांच जारी है।