All necessary permissions have been granted for Rahul Gandhi's 'Students' event: Ajay Rai
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी अनुमति मिल गई है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का शनिवार को प्रयागराज में विद्यार्थियों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें मंजूरी मिल गई है। अब कोई रुकावट नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि पार्टी शनिवार को विद्यार्थियों के साथ राहुल के सवांद को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राय ने बताया कि कांग्रेस ने शनिवार के कार्यक्रम के बारे में जागरुकता के लिए शुक्रवार शाम प्रयागराज में एक मोटरसाइकिल रैली निकालने की योजना बनाई है।
अजय राय राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में मौजूद हैं।