A fan fell on a prisoner in Pratapgarh district jail, his condition is critical.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला कारागार में बैरक में सो रहे एक बंदी पर छत का पंखा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जिला कारागार अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि चोरी के एक मामले में निरुद्ध हथिगवां थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा बरना गांव का निवासी राजेंद्र प्रजापति उर्फ चिथरु को जेल की बैरक संख्या-दो में रखा गया था।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात प्रजापति के ऊपर उस समय पंखा गिर गया जब वह सो रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
द्विवेदी ने बताया कि प्रजापति को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।