हैदराबाद
मेगास्टार चिरंजीवी के 70वें जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विश्वंभरा’ का बर्थडे ग्लिम्प्स रिलीज किया गया।
वीडियो की शुरुआत एक बच्चे और वृद्ध के बीच हुई बातचीत से होती है, जिसमें स्वार्थ से उपजे विनाश का ज़िक्र है। इन्हीं हालातों से जन्म लेता है एक रक्षक—चिरंजीवी का दमदार, Larger-than-life किरदार।
निर्देशन: वासिष्ठा
निर्माण: यूवी क्रिएशंस (विक्रम, वंसी, प्रमोद) और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स (हिंदी प्रस्तुति)
कलाकार: चिरंजीवी, त्रिशा कृष्णन, आशीका रंगनाथ, कुनाल कपूर
स्पेशल नंबर: मौनी रॉय
संगीत: एमएम कीरवाणी, सहायक: भीम्स सेसिरोलियो
कैमरा: छोटा के नायडू | प्रोडक्शन डिज़ाइन: एएस प्रकाश
‘विश्वंभरा’ को समर 2026 में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।