आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,96,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 931 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,96,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस दौरान 1,622 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों के नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का वायदा भाव 0.70 प्रतिशत बढ़कर 54.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।