जियो प्लेटफॉर्म्स समर्थित एआई एजेंटिक कॉमर्स मंच ‘ग्लांस’ में एल कैटरटन का रणनीतिक निवेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
L Catterton makes strategic investment in Jio Platforms-backed AI agentic commerce platform 'Glance'
L Catterton makes strategic investment in Jio Platforms-backed AI agentic commerce platform 'Glance'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जियो प्लेटफॉर्म्स समर्थित स्वदेशी एआई एजेंटिक कॉमर्स मंच ‘ग्लांस’ ने उपभोक्ता क्षेत्र पर केंद्रित निवेश कंपनी एल कैटरटन से नई इक्विटी शेयर जारी कर अघोषित राशि जुटाने की सोमवार को जानकारी दी।
 
इनमोबी और ग्लांस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नवीन तिवारी ने कहा, ‘‘एल कैटरटन उपभोक्ता क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों में से एक है। उसके पास ऐसे ब्रांडों की पहचान करने और उन्हें विकसित करने का असाधारण रिकॉर्ड है, जो अपने क्षेत्र में नई पहचान बनाते हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ग्लांस में निवेश करने का उसका फैसला हमारे बनाए खरीदारी मॉडल की पुष्टि करता है। हमारा मानना है कि वाणिज्य का भविष्य खोज के दायरे से आगे बढ़कर एजेंटिक शॉपिंग की ओर जाएगा।’’
 
एल कैटरटन निजी इक्विटी, ऋण एवं रियल एस्टेट के लिए समर्पित विभिन्न मंचों के जरिये करीब 40 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी का प्रबंधन करती है।