घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Domestic stock market falls in early trade, Sensex falls by more than 500 points
Domestic stock market falls in early trade, Sensex falls by more than 500 points

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्कता के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 536.30 अंक टूटकर 72,583.86 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 200.10 अंक फिसलकर 22,402.80 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114.2 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा।
 
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।