26 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
October 26: Jammu and Kashmir merged with India
October 26: Jammu and Kashmir merged with India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
साल के दसवें महीने की 26 तारीख देश के ऐतिहासिक और भौगोलिक स्वरूप के निर्धारण में बहुत खास है। यह उन दिनों की बात है, जब 1947 में बंटवारे की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी। हर तरफ अफरा-तफरी और अनिश्चितता का माहौल था। ऐसे में पड़ोसी देश आक्रामक हो उठा और बंटवारे के बाद अस्तित्व में आए पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया।
 
परिस्थितियों को देखते हुए कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया। इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर होते ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर हमलावर पड़ोसी देश की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। कश्मीर आज तक दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी की वजह बना हुआ है।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
 
 
1890 : पत्रकार, समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म।
 
1947 : बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाना तय किया।
 
1958 : अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया।
 
1962 : चीनी हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति ने देश में पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
 
1966 : अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस ओरिस्कैनी में आग लगने से चालक दल के सदस्यों सहित 44 लोगों की मौत हुई और 156 घायल हो गए।
 
1969 : अपोलो-11 से अंतरिक्ष में गए आर्मस्ट्रांग और एल्डरिन बम्बई पहुंचे। वे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे।
 
1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या कर दी।
 
1983 : लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी और फ्रांसीसी सैन्य ठिकानों पर हुए दो आत्मघाती ट्रक बम हमलों में कुल 299 शांति रक्षक सैनिक मारे गए। इनमें 241 अमेरिकी और 58 फ्रांसीसी शांति रक्षक सैनिक थे।
 
1989 : ताइवान में चाइना एयरलाइंस का विमान 204 उड़ान भरने के बाद पहाड़ी इलाके से टकरा गया जिससे उसमें सवार सभी 54 लोगों की मौत हो गई।
 
1994 : इज़राइल और जॉर्डन ने 46 वर्ष के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
 
1998 : मध्य अमेरिकी देशों मैक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का उस समय तक का सबसे घातक तूफान आने से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए।
 
1999 : उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
 
2006 : भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।
 
2012 : म्यांमा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
 
2015 : उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान की हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
 
2022 : प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार पियरे सोलेजेस का 102 वर्ष की आयु में निधन ।
 
2023 : ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में एक दिवसीय विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ते हुए सिर्फ 40 गेंद में तिहरा अंक छुआ ।
 
2024 : न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में हार के साथ भारत को 12 साल में घरेलू टेस्ट श्रृंखला में पहली पराजय झेलनी पड़ी।