पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस की पहली बार ‘बोनस शेयर’ जारी करने की योजना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-07-2026
Paytm's parent company One97 Communications plans to issue
Paytm's parent company One97 Communications plans to issue

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड पहली बार ‘बोनस शेयर’ जारी करने की योजना बना रही है।
 
वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी ने पहली बार समूचे वित्त वर्ष में लाभ दर्ज करने और भुगतान तथा वित्तीय सेवा कारोबार में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद यह फैसला लिया है।
 
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उसका निदेशक मंडल 20 जुलाई को होने वाली बैठक में 30 जून को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही) के वित्तीय परिणामों के साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। आवश्यक मंजूरियों के अधीन निदेशक मंडल उसी बैठक में बोनस शेयर का अनुपात और रिकॉर्ड तिथि भी तय करेगा।
 
पेटीएम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 552 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है जबकि 2024-25 में उसे 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।