जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर की अगस्त में थोक बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
JSW MG Motor wholesales rise 14% to 7,508 units in August
JSW MG Motor wholesales rise 14% to 7,508 units in August

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वाहन विनिर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की अगस्त में थोक बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई हो गई।
 
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने अगस्त 2025 में 6,578 वाहनों की बिक्री की थी।
 
कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन महीने में उसके आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) दोनों खंडों में बिक्री की गति मजबूत बनी रही।
 
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने पिछले महीने एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी पेश की थी। इस एसयूवी की देशभर में थोक बिक्री शुरू हो चुकी है।