Augmont Enterprises shares listed at a gain of nearly 22 per cent over its issue price.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एकीकृत सोना और चांदी मंच ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर अपने 788 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 956 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 21.31 प्रतिशत की बढ़त है।
एनएसई पर शेयर 21.95 प्रतिशत चढ़कर 961 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,595.51 करोड़ रुपये रहा।
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 105.78 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 750-788 रुपये प्रति शेयर था।
नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपनी भविष्य की कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने और कारोबार के विस्तार आदि के लिए करेगी। इस राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए भी रखा जाएगा।