आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बजाज ऑटो की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 5,35,764 इकाई हो गई। अगस्त 2025 में उसने 4,17,616 वाहन बेचे थे।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को मंगलवार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,55,708 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,32,398 इकाई थी।
बजाज ऑटो के अनुसार, घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त 2025 की 1,84,109 इकाइयों से 10 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 2,01,898 इकाई हो गई।
कंपनी ने सूचना में बताया गया कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों का निर्यात 53 प्रतिशत बढ़कर 2,41,850 इकाई हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,57,778 इकाई था।