मलिक असगर हाशमी
क्या आप अपना छोटा उद्योग शुरू करने का सपना देख रहे हैं? क्या आप गोट फार्मिंग, मुर्गी पालन या मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसायों में हाथ आजमाना चाहते हैं? अक्सर बुलंद इरादों के बावजूद जेब खाली होने के कारण ऐसे सुनहरे सपने दम तोड़ देते हैं। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। देश में हुनरमंद हाथों को आगे बढ़ाने वालों की कमी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश का युवा सिर्फ रोजगार मांगने वाला न बने, बल्कि रोजगार देने वाला भी बने।
इसी विजन को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' (PMMY) चलाई जा रही है। यह योजना आपके सपनों को हकीकत में बदलने का एक सशक्त जरिया है।
सबसे बड़ी और खुशखबरी यह है कि अब इस योजना के तहत मिलने वाली ऋण की सीमा को दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2024-25 में इसकी घोषणा की थी, जो 24 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हो चुकी है।
यह योजना देश के हर नागरिक के लिए है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं। अगर आपमें कुछ करने का जज्बा है और आपके पास कोई ठोस बिजनेस आइडिया है, तो आप बेधड़क होकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह योजना आपको आत्मनिर्भर बनाने और दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बनाएगी।
व्यापार मंडल झोटवाड़ा के साथ संवाद के दौरान एक ऐसे युवा उद्यमी से मिलने का अवसर मिला, जिन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹5 लाख का Loan लेकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सबसे सुखद बात यह रही कि उन्होंने अपना पहला Loan पूरी तरह चुका दिया है और अब व्यवसाय के… pic.twitter.com/vVTMredxpV
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 1, 2026
मुद्रा योजना की चार श्रेणियां: आपके विकास के हर चरण में साथ
मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु और सूक्ष्म उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण को चार श्रेणियों में बांटा गया है, जो आपके व्यवसाय के विकास के चरणों को दर्शाती हैं:
अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक सुनहरा अवसर
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत विनिर्माण, व्यापार, सेवा क्षेत्रों और कृषि से संबंधित गतिविधियों जैसे मुर्गी पालन, दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि के लिए ऋण लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इस ऋण के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी (जमानत) देने की आवश्यकता नहीं है।
अल्पसंख्यक समुदाय के उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं, बल्कि अपने समुदाय के अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। सरकार की यह पहल समावेशी विकास को बढ़ावा देने और समाज के हर वर्ग को आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में अल्पसंख्यक उधारकर्ताओं को शिशु श्रेणी में 15,759.66 करोड़ रुपये, किशोर श्रेणी में 20,766.3 करोड़ रुपये और तरुण श्रेणी में 8562.27 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और अपने भविष्य को संवार रहे हैं।

इस इन्फोग्राफिक्स से समझें मुद्रा योजना
मुद्रा कार्ड और मुद्रा मित्र ऐप: ऋण प्राप्ति हुई आसान
इस योजना को और अधिक सरल और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने कई नवीन कदम उठाए हैं।
कैसे करें आवेदन?
मुद्रा ऋण के लिए आप किसी भी वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), लघु वित्त बैंक (SFB), सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से संपर्क कर सकते हैं। आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए www.udyamimitra.in पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। ऋण आवेदन पत्र को सरल बनाया गया है और बैंकों में मुद्रा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो आवेदन जमा करने में सहायता प्रदान करते हैं।

आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने देश में उद्यमशीलता के परिदृश्य को बुनियादी तौर पर बदल दिया है। यह योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देश के युवाओं, विशेषकर महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 20 लाख रुपये तक की बढ़ी हुई ऋण सीमा छोटे व्यवसायों को पोषित करने और देश को एक अधिक समृद्ध और समावेशी भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
"इस देश के लाखों आम आदमी और औरतें, जो छोटे-मोटे व्यवसाय चलाते हैं, अर्थव्यवस्था में उनके बड़े योगदान के बावजूद औपचारिक संस्थागत वित्त के दायरे से लगभग बाहर रह गए हैं। मुद्रा, वंचितों को वित्तपोषित करने का हमारा इनोवेशन है।" - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इरादा बुलंद रखें, योजना तैयार करें और मुद्रा योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों को हकीकत में बदलें। यह योजना आपके आत्मनिर्भर बनने के सफर में एक मजबूत साथी साबित होगी।