नेवी अग्निवीर: भर्ती में बेटियों का जोश, तीन दिनों में नौसेना के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 05-07-2022
नेवी अग्निवीर: भर्ती में बेटियों का जोश, तीन दिनों में नौसेना के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन
नेवी अग्निवीर: भर्ती में बेटियों का जोश, तीन दिनों में नौसेना के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली

भारत सरकार की प्रमुख सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ के तहत युवाओं में सेना के तीनों वर्गों में भर्ती के लिए गजब जोश देखा जा रहा है. इसमें देश की बेटियां भी पीछे नहीं हैं. उन्हांेने नौ सेना के प्रति गहरी दिलचस्पी दिखाई है.

इसके लिए बंपर रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं. वायु सेना में अग्नि वीर बनने के लिए बंपर आवेदन मिलने के बाद नौसेना में अग्नि वीर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं. भारतीय नौसेना ने 1 जुलाई से अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया था.

navy

पंजीकरण पोर्टल खुलने के महज तीन दिनों के भीतर करीब 10,000 युवतियों ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया है. भारतीय नौसेना ने 1 जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी.

रजिस्ट्रेशन के बाद भारतीय नौसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 30 जुलाई तक शुरू करेगी. यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने नाविकों के रूप में महिलाओं को बल में भर्ती करने की अनुमति दी है, जिन्हें परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा.

navy

हालांकि, 2022 में पदों के लिए चुने जाने वाली लड़कियों की संख्या की घोषणा अभी नौसेना की ओर से नहीं की गई है. नौसेना में प्रशिक्षण 21 नवंबर से शुरू होगा अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक करीब 10,000 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.

navy

भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण शुरू करने के लिए नौसेना 21 नवंबर को आईएनएस चालका में व्यवस्था कर रही है. इसमें महिला नाविकों के प्रशिक्षण की भी सुविधा होगी. नौसेना में अग्नि पथ योजना युवक और युवतियों दोनों के लिए होगी. नौसेना में वर्तमान में 30 महिला अधिकारी हैं जो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर यात्रा कर रही हैं.