आवाज- द वॉयस लेख प्रतियोगिता की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 10 अगस्त तक भेजी जा सकती हैं प्रविष्टियां

Story by  मंजीत ठाकुर | Published by  [email protected] | Date 05-08-2022
अब 10 अगस्त तक भेजी जा सकती हैं प्रविष्टियां
अब 10 अगस्त तक भेजी जा सकती हैं प्रविष्टियां

 

आवाज- द वॉयस ब्यूरो/ नई दिल्ली

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आवाज- द वॉयस ने एक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया है. पहले इसमें लेख भेजने की आखिरी तारीख 5 अगस्त थी लेकिन लोगों की इसमें बढ़ती दिलचस्पी के मद्देनजर लेख भेजने की आखिरी तारीख को 10 अगस्त कर दिया गया है.

गौरतलब है कि आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिए और पिछसे 75 साल में देश की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आवाज- द वॉयस ने एक अभियान शुरू किया है जिसका नारा हैः हिंदुस्तान मेरी जान, तुझसे है मेरी पहचान.

इस अभियान के तहत लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिकतम 500 शब्दों में लेख मंगाए गए हैं. लेख का विषय हैः हिंदुस्तान को वो खास बात, जिस पर है आपको नाज.

आखिर दुनियाभर में अपनी समावेशी संस्कृति, विविधता, आबादी, संसाधन, भूगोल, तकनीक, वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए अलग पहचान बना रहे देश की वह कौन सी बात है जिससे आप सबसे अधिक मुत्तास्सिर है, लेख इसी बारे में लिखना है. इस लेख को [email protected] पर भेजना है.

लेख तीन भाषाओं में भेजे जा सकते हैं. लेख की भाषा हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू हो सकती है. तीनों भाषाओं के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था है.

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार बहुत आकर्षक रखे गए हैं. पहला पुरस्कार एक व्यक्ति को 10,000 रुपए, दूसरा पुरस्कार (एक) 5,000 रुपए और तीसरा पुरस्कार तीन लोगों को 1200 रुपए नकद दिया जाएगा.

ये पुरस्कार तीनों भाषाओं में अलग-अलग दिए जाएंगे.