US imposes 126% initial countervailing duty on imports of some Indian solar products
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका ने भारत पर अनुचित सब्सिडी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत का प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की घोषणा की है।
अमेरिका ने इंडोनेशिया और लाओस से आयातित ‘‘क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल, चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं’’ पर भी अलग-अलग शुल्क दरों की घोषणा की है।
अमेरिकी आदेश के अनुसार, ‘‘24 फरवरी, 2026 को अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत, इंडोनेशिया और लाओ पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) से क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल, चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं (सौर सेल), के संबंध में प्रतिपूर्ति शुल्क जांच में अपने प्रारंभिक निष्कर्षों की घोषणा की।’’
ये शुल्क अमेरिकी प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से सभी देशों पर घोषित 10 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त हैं।
आदेश के अनुसार, अमेरिका में भारत से सौर आयात 2022 के 8.38 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 79.26 करोड़ डॉलर हो गया।