सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-06-2026
Senate passes $70 billion immigration enforcement bill without cap on Trump settlement fund
Senate passes $70 billion immigration enforcement bill without cap on Trump settlement fund

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था करने वाला विधेयक पारित कर दिया। हफ्तों की देरी और 1.776 अरब डॉलर के एक विवादित ‘निपटान कोष’ पर हुए कड़े विरोध के बाद आखिरकार इस विधेयक ने बाधा पार कर ली।
 
सीनेट ने आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा सीमा गश्त जैसे कार्यक्रमों को अगले तीन वर्षों यानी ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक वित्तपोषित करने के लिए 70 अरब डॉलर के विधेयक को 47 के मुकाबले 52 मतों से पारित किया।
 
आखिरी मतदान सुबह 5 बजे से ठीक पहले हुआ, जब रिपब्लिकन ने विधेयक में ऐसी