यूक्रेन से होकर गुजर रही ड्रुज्बा पाइपलाइन से स्लोवाकिया को रूसी तेल आपूर्ति फिर शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
Russian oil supplies to Slovakia resume via the Druzhba pipeline passing through Ukraine
Russian oil supplies to Slovakia resume via the Druzhba pipeline passing through Ukraine

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
स्लोवाकिया की वित्त मंत्री डेनिसा साकोवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन से होकर गुजर रही ड्रुज्बा पाइपलाइन के जरिए स्लोवाकिया को रूसी तेल की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।
 
जनवरी में रूसी तेल आपूर्ति बंद होने के बाद से हंगरी और स्लोवाकिया का यूक्रेन के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और दोनों पक्षों के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है।
 
यूरोपीय संघ के अधिकांश अन्य देशों के विपरीत हंगरी और स्लोवाकिया अभी भी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर हैं।