23 अप्रैल : फिल्म और साहित्य की दोहरी क्षति का दिन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
April 23: Day of the double loss of film and literature
April 23: Day of the double loss of film and literature

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन 23 अप्रैल को हुआ था और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत राय भी इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए।

इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो वह यूट्यूब से जुड़ी है। दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग के सबसे सशक्त माध्यमों में शुमार यूट्यूब पर आज ही के दिन पहला वीडियो अपलोड किया गया था।
 
आज की दुनिया में लाइक्स, व्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सैन डिएगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था। इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इसपर कितने वीडियो हैं, यह गिनना भी मुश्किल है।
 
23 अप्रैल 2013 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम ने 94 साल की उम्र में अंतिम श्वांस ली। बहुमुखी प्रतिभा की धनी शमशाद बेगम ने हिन्दी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, तमिल एवं पंजाबी भाषाओं में लगभग 6000 से अधिक गाने गाये थे। उन्हें 2009 में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
 
देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
 
1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।
 
1660 : स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
 
1661 : ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।
 
1858 : भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।
 
1981 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
 
1984 : वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।
 
1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।
 
1992 : भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजीत राय का निधन।
 
1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
 
2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सैन डिएगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।
 
2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।
 
2013 : बंगाली फिल्मों के मशहूर निर्देशक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक रितुपर्णो घोष का वर्ष 2013 में 49 साल की उम्र में कोलकाता में निधन। इसी दिन हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम ने 94 साल की उम्र में अंतिम श्वांस ली।
 
2015 : नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, करीब 9000 लोगों की मौत।
 
2018 : उत्तर कोरिया में बस दुर्घटना में 32 चीनी नागरिकों की मौत।
 
2019 : सऊदी अरब ने आतंकवाद के जुर्म में 37 नागरिकों को दी मौत की सजा। मौत की सजा की तामील रियाद, मक्का एवं मदीना, मध्य कासिम प्रांत और देश के शिया अल्पसंख्यकों के गढ़ ईस्टर्न प्रांत में की गयी ।
 
2021 : महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 से संक्रमित 14 मरीजों की मौत।
 
2022 : नाइजीरिया में दक्षिण पूर्वी हिस्से में एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत।
 
2025 : गाजा में इजराइली हमले में 23 लोगों की मौत।