खामेनेई की हत्या को लेकर राजौरी में विरोध प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
Protests in Rajouri over Khamenei's assassination
Protests in Rajouri over Khamenei's assassination

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुए।
 
बुधाल में लोग प्रदर्शन करने के लिए शेख-उल-आलम मस्जिद के सामने जमा हुए और उन्होंने ईरान पर अमेरिका तथा इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हमलों की कड़ी निंदा की।
 
इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और मुस्लिम जगत के खिलाफ आक्रामकता का कृत्य बताया।
 
उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भी चिंता व्यक्त की और शांति तथा संप्रभुता के सम्मान का आह्वान किया।
 
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने सभा को संबोधित करते हुए खामेनेई की हत्या को ‘‘वैश्विक शांति के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक’’ बताया।
 
उन्होंने कहा कि ‘‘किसी संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के खिलाफ है और इससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं’’।