तीन मार्च : क्रिकेट की दो बड़ी घटनाओं का गवाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
March 3: Witness two major cricketing events
March 3: Witness two major cricketing events

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का विशेष महत्व है। यह दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। तीन मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। यह कारनामा करने वाले मुरलीधरन दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
 
यह इत्तेफाक है कि इस दिन की दूसरी घटना में भी श्रीलंका की भागीदारी रही। तीन मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनों देशों के बीच खेले जा रहे श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जब बस को निशाना बनाया गया। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
 
देश-दुनिया के इतिहास में तीन मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1575 : मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया।
 
1839 : जमशेदजी एन टाटा का जन्म।
 
1919 : मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।
 
1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।
 
1966 : बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।
 
1974 : तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।
 
2005 : अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।
 
2006 : श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
 
2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।
 
2019 : सीरिया में अलक़ायदा से जुड़े सीरियाई समूह के हमले में 21 सैनिकों की मौत।
 
2021 : म्यांमा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 33 प्रदर्शनकारियों की मौत।
 
2023 : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत।
 
2024 : शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गये।