लंदन: फलस्तीनी समूह पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन, 200 से अधिक गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2025
London: Protest against ban on Palestinian group, more than 200 arrested
London: Protest against ban on Palestinian group, more than 200 arrested

 

लंदन

ब्रिटेन में फलस्तीनी समर्थक समूह पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और सरकार पर पुनर्विचार के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ब्रिटिश संसद ने जुलाई की शुरुआत में ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ नामक समूह पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया था। यह कदम उस समय उठाया गया जब समूह के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा कि उन्होंने ब्रिटेन की वायुसेना के एक अड्डे में घुसकर दो विमानों को नुकसान पहुंचाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे गाज़ा में हमास के खिलाफ इज़राइल के हमलों में ब्रिटेन की कथित समर्थन भूमिका के विरोध में यह कार्रवाई कर रहे थे।

समूह के समर्थकों का आरोप है कि इस कानून के जरिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अवैध रूप से रोक लगाई गई है।

शनिवार को संसद भवन के बाहर 500 से अधिक लोग जमा हुए। कई प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर पुलिस को गिरफ्तारी के लिए उकसाया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया

प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था— “मैं नरसंहार का विरोध करता हूं। मैं पैलेस्टाइन एक्शन का समर्थन करता हूं।”