गाजा में 2026 से कई मानवीय संगठनों के कामकाज पर रोक लगाएंगे : इजराइल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-12-2025
Israel will ban the work of many humanitarian organizations in Gaza from 2026
Israel will ban the work of many humanitarian organizations in Gaza from 2026

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 इजराइल ने कहा है कि वह गाजा में काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की जांच के लिए बनाए गए अपने नए नियमों का पालन न करने पर कई मानवीय संगठनों की गतिविधियां निलंबित करेगा, जिनमें ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ भी शामिल है।
 
प्रवासी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि जिन संगठनों पर एक जनवरी से प्रतिबंध लगाया जाएगा, वे कर्मचारियों, वित्त पोषण और संचालन से जुड़ी जानकारी साझा करने से संबंधित नई शर्तों को पूरा नहीं कर पाए हैं। मंत्रालय ने डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स पर आरोप लगाया कि उसने उन कुछ कर्मचारियों की भूमिकाओं को स्पष्ट नहीं किया, जिन पर इजराइल ने हमास और अन्य चरमपंथी संगठनों के साथ सहयोग का आरोप लगाया है।
 
डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कहा है कि इज़राइल के ये नियम मनमाने हैं और इससे उनके कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।