26 दिसंबर : सुनामी ने मचाई तबाही, लाखों लोगों की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-12-2025
December 26: Tsunami wreaks havoc, killing millions
December 26: Tsunami wreaks havoc, killing millions

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी।

उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली थी।
 
दक्षिण अफ्रीका में नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता एवं केप टाउन के सेवानिवृत्त एंग्लिकन आर्चबिशप डेसमंड टूटू का 26 दिसंबर 2021 में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। रंगभेद के कट्टर विरोधी, काले लोगों के दमन वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रूर शासन के खात्मे के लिए टूटू ने अहिंसक रूप से अथक प्रयास किए।
 
26 दिसंबर 2024 को, आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव वाले मनमोहन सिंह शीर्ष अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दो बार गठबंधन सरकार चलाने वाले कांग्रेस के पहले नेता के तौर पर याद किए जाते हैं।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-