चीन के पटाखा कारखाने में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
Death toll in China fireworks factory explosion rises to 37
Death toll in China fireworks factory explosion rises to 37

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 37 हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

यह विस्फोट सोमवार दोपहर को प्रांतीय राजधानी चांग्शा के शहर लियुयांग में हुआशेंग आतिशबाजी निर्माण और प्रदर्शन कंपनी द्वारा संचालित संयंत्र में हुआ।
 
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शुक्रवार को बताया कि इस दुर्घटना में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, एक व्यक्ति लापता है और 51 अन्य लोग घायल हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान काफी हद तक पूरा हो चुका है।
 
दुर्घटना के बाद, चांग्शा के अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया दी, एक कार्य दल का गठन किया और बचाव एवं चिकित्सा उपचार कार्यों के लिए 1,500 से अधिक कर्मियों को भेजा।
 
घटनास्थल पर गहन तलाशी और व्यापक जांच के बाद पुष्टि हुई कि दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता है।
 
चीन आतिशबाजी का एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक है।