पत्नी साक्षी बोलीं, नींद में ‘पब जी’ खेलते हैं धोनी

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 07-07-2021
पत्नी साक्षी
पत्नी साक्षी

 

आवाज द वाॅयस नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने खुलासा किया कि उनके पति सोते समय ‘पब जी‘ खेल रहे हैं. इसको लेकर नींद में बड़बड़ाते भी हैं.हाल ही में एक इंटरव्यू में साक्षी ने धोनी के बारे में कहा कि वह वीडियो गेम खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं.

पब जी ने उन्हें इतना आकर्षित किया कि वह रात में गहरी नींद में भी पब्जी के बारे में बातें करते रहते हैं.उन्होंने कहा कि अक्सर बेडरूम में ऐसा होता है कि उन्हें लगता है कि धोनी उनसे बातें कर रहे हैं, लेकिन वह हेडफोन लगाकर खेल में लोगों से बात करने में लगे हैं.

इस जोड़े ने हाल में अपनी 11वीं शादी की सालगिरह मनाई. धोनी ने जुलाई 2010 में साक्षी से शादी की थी.