मानव-मानुष विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, आईटीटीएफ शीर्ष 10 रैंकिंग में तीन भारतीय जोड़ियां

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-07-2026
Man-Manush second in world rankings, three Indian pairs in ITTF top 10 rankings
Man-Manush second in world rankings, three Indian pairs in ITTF top 10 rankings

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की जब नवीनतम आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में भारत की तीन युगल जोड़ियों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई
 
भारतीय युगल जोड़ियों की अगुआई मानव ठक्कर और मानुष शाह कर रहे हैं जो पुरुष युगल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं जो किसी भी युगल वर्ग में किसी भारतीय जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
 
महिला युगल में दीया चितले और यशस्विनी घोरपडे दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी के रूप में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं। मिश्रित युगल में दीया और मानुष दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी है।
 
यह पहली बार है जब भारत की तीन जोड़ियों ने विश्व रैंकिंग में एक साथ शीर्ष 10 में जगह बनाई है।
 
यह उपलब्धि युगल खेलने वाले सबसे मजबूत देशों में भारत की बढ़ती अहमियत को दिखाती है क्योंकि भारत की जोड़ियां लगातार चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे जैसे पारंपरिक दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।