ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Ishan's unbeaten 80 helped India beat Sri Lanka and reach the final against Pakistan.
Ishan's unbeaten 80 helped India beat Sri Lanka and reach the final against Pakistan.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कठिन पिच पर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन की मदद से भारत ने एशियाई खेलों के पुरूष क्रिकेट सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को श्रीलंका को 124 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जहां सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।

ईशान के 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 169 रन बनाये ।
 
जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे और पूरी टीम 9 . 5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई ।
 
जसप्रीत बुमराह ने पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट ले लिये जिसके बाद अक्षर पटेल ने भी दो विकेट लिये । श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए ।
 
श्रीलंका अब कांस्य पदक के लिये बांग्लादेश से खेलेगा जबकि भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा । दोनों मैच शनिवार को खेले जायेंगे ।