स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया ध्रुव जुरेल ने, राहुल से लिए टिप्स

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Dhruv Jurel practiced hard against spinners, took tips from Rahul
Dhruv Jurel practiced hard against spinners, took tips from Rahul

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पिछले कुछ समय से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले ध्रुव जुरेल ने यहां भीषण गर्मी में भी जमकर अभ्यास किया तथा अपने सीनियर साथी केएल राहुल से ‘टिप्स’ भी लिए।
 
जुरेल का अंतिम एकादश में चयन पक्का नहीं है लेकिन वह अपनी तरफ से किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों लगभग हर गेंद को सही ढंग से खेल रहे थे।
 
उससे पहले वह फील्डिंग अभ्यास सत्र में सक्रिय रूप से मौजूद थे। उन्होंने स्लिप कॉर्डन पर कुछ शानदार कैच भी पकड़े। वह काफी उत्साहित दिख रहे थे।
 
पिछले साल अक्टूबर में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी शतकीय पारी खेलने के बाद वह टेस्ट मैचों में 44, 6, 14, 13, 0, 2 और 19 रन ही बना पाए हैं।
 
इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि उन सात मैचों में से पांच में उन्हें स्पिनरों ने आउट किया है। यहां पहले टेस्ट में उन्हें श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ और भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिनकी अगुवाई प्रभात जयसूर्या कर रहे हैं।