सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का पंजाब के होशियारपुर में नया संयंत्र शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
Century Plyboards opens new plant in Hoshiarpur, Punjab
Century Plyboards opens new plant in Hoshiarpur, Punjab

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड ने पंजाब के होशियारपुर में अपना नया प्लाईवुड विनिर्माण संयंत्र शुरू किया है। कंपनी को इस संयंत्र से सालाना 350 करोड़ रुपये का कारोबार मिलने की उम्मीद है।
 
कंपनी ने इस संयंत्र को 180 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया है। इसकी उत्पादन क्षमता 60,000 घन मीटर (सीबीएम) है।
 
सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स की कार्यकारी निदेशक निकिता बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने यह नया संयंत्र स्थापित किया है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत की मांग को पूरा करेगा।”
 
संयंत्र से होने वाले कारोबार की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने कहा कि कंपनी को इससे सालाना करीब 350 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
 
यह भारत में कंपनी का सातवां प्लाईवुड विनिर्माण संयंत्र है। इसके साथ ही कंपनी का विनिर्माण नेटवर्क पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड में भी है।