वोल और मूनी की रिकॉर्ड साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 164 रन का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-02-2026
Australia set India a target of 164 with the help of a record partnership between Woll and Mooney.
Australia set India a target of 164 with the help of a record partnership between Woll and Mooney.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जॉर्जिया वोल (88) और बेथ मूनी (46) ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 128 रन की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी निभाई जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट पर 163 रन बना लिए।
 
अरुंधति रेड्डी ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर एशले गार्डनर (नाबाद 10) का कैच छोड़ दिया। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके।
 
सपाट पिच पर वोल और मूनी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 14.5 ओवर में 128 रन जोड़े। मूनी अपने अर्धशतक से चार रन पहले आउट हो गईं।
 
वोल और मूनी ने भारत के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया की पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी को बेहतर बनाया जो मार्च 2020 में मेलबर्न में एलिसा हीली और मूनी की जोड़ी ने बनाई थी।
 
दाएं हाथ की बल्लेबाज वोल ने शुरू से ही आक्रामक रूख अख्तियार और मूनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
 
वोल ने भारत की खराब गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 57 गेंद में 88 रन बनाए।