आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली
र्मियों में तापमान बढ़ने के बावजूद बहुत से लोग आज भी गुनगुने या गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। गर्म पानी मांसपेशियों के तनाव को कम करता है, रक्त प्रवाह बेहतर करता है और एक आरामदायक अनुभव देता है।
लेकिन NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाना गर्म पानी की तुलना में अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने से केवल गर्मी से राहत ही नहीं मिलती, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
इसे 'कोल्ड वॉटर थेरेपी' यानी ठंडे पानी की चिकित्सा भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े प्रमुख फायदे:
ठंडा पानी आपकी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे रक्त परिसंचरण बेहतर होता है। बाद में जब शरीर फिर से गर्म होता है, तो रक्त नलिकाएं फैलती हैं और पूरे शरीर में बेहतर ऑक्सीजन पहुंचती है। यह प्रक्रिया शरीर को ऊर्जा देती है और अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाती है।
नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने से सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) की संख्या में इजाफा होता है। ये कोशिकाएं शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। इससे शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है।
ठंडा पानी शरीर और मस्तिष्क को ताजगी देता है, जिससे थकान दूर होती है और ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह मूड को भी बेहतर बनाता है और मानसिक रूप से अधिक सक्रिय महसूस होता है।
गर्म पानी त्वचा से उसके प्राकृतिक तेलों को हटा देता है, जिससे खुजली और सूखापन हो सकता है। जबकि ठंडा पानी त्वचा को टाइट करता है, रोमछिद्रों को सिकोड़ता है और मुहांसों की संभावना को कम करता है। इसके अलावा, यह बालों को भी स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
5. सूजन और दर्द में राहत
शरीर में सूजन लंबे समय तक बनी रहे तो यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। ठंडे पानी से नहाना प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी का काम करता है। यह मांसपेशियों के दर्द को कम करता है, खासकर वर्कआउट के बाद होने वाली जकड़न में राहत देता है।
ठंडे पानी से नहाना न सिर्फ गर्मी में राहत देता है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सौंदर्य संबंधी स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। हालांकि इसे अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति और सहनशीलता को ध्यान में रखना जरूरी है।