Weather is expected to remain dry for a few days in Rajasthan.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर होने के बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौमस अभी कुछ दिन शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।
इसके अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी पांच-छह दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग में कई जगह बादल छाए रहे व कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश गंगानगर (तहसील) में 33.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।परिवार के किसी भी सदस्य की भूमिका नहीं पाई गई।