राजस्थान के 16 जिलों में पंच व सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Voting underway for Panch and Sarpanch elections in 16 districts of Rajasthan.
Voting underway for Panch and Sarpanch elections in 16 districts of Rajasthan.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान में पंच और सरपंच पदों के चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान प्रारंभ हो गया और 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
सरपंच पदों के लिए कुल 16,795 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए भी चुनाव हो रहे हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।
 
उन्होंने बताया कि ये चुनाव अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में हो रहे हैं। इन सभी 16 जिलों में 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
 
बाड़मेर में सबसे अधिक 419 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। इसके बाद भीलवाड़ा में 326, फलोदी में 305 और उदयपुर में 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं।
 
भीलवाड़ा में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 2,097 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद डूंगरपुर में 1,594, जयपुर में 1,525 और उदयपुर में 1,480 उम्मीदवार हैं।