ओडिशा में कांस्टेबल और अग्निशमन कर्मियों समेत 7,268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Odisha invites applications for 7,268 posts including constables and firefighters
Odisha invites applications for 7,268 posts including constables and firefighters

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा वर्दीधारी सेवा कर्मचारी चयन आयोग (ओयूएसएसएससी) ने कांस्टेबल और अग्निशमन कर्मियों समेत 7,268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों को संयुक्त वर्दीधारी सेवा (स्नातक स्तर से नीचे) परीक्षा-2026 में शामिल होना होगा।
 
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, भर्ती कांस्टेबल (सिविल), कांस्टेबल (संचार), कांस्टेबल (ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल-ओआईएसएफ), अग्निशमन कर्मी, अग्निशमन वाहन चालक और यातायात कांस्टेबल के पदों के लिए की जाएगी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब अभ्यर्थी एक ही परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से वर्दीधारी सेवाओं के कई पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इससे पहले विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की जाती थीं और अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं।