The helicopter going to Kedarnath was landed in New Tehri as a precautionary measure.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुंबई के श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहे एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को कुछ तकनीकी दिक्कत पेश आने के बाद शनिवार सुबह रास्ते में नयी टिहरी में एहतियातन उतारना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी टिहरी कोतवाली के प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सेवाएं दे रही ‘ट्रांस भारत’ कंपनी के इस हेलीकॉप्टर को सुबह करीब आठ बजे बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया।
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से गुप्तकाशी जा रहा था और उसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर उसे बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई आपातकालीन परिस्थिति नहीं थी।
पायलट के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कत आई थी। खराबी की जांच कर ली गई थी, जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने कुछ देर बाद वापस सहस्रधारा हेलीपैड के लिए फिर से उड़ान भरी।