बिहार विधान परिषद की आठ सीट के लिए मतदान जारी, 150 उम्मीदवार मैदान में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Voting underway for eight Bihar Legislative Council seats, 150 candidates in the fray
Voting underway for eight Bihar Legislative Council seats, 150 candidates in the fray

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को शुरुआती दो घंटों में तेजी से मतदान हुआ।
 
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सर्वाधिक 13.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पटना में 12.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
 
इन चुनावों में 5.32 लाख से अधिक मतदाता 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा में सर्वाधिक आठ प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद पटना में 5.5 प्रतिशत, कोसी में 5.14 प्रतिशत और तिरहुत में 4.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सर्वाधिक 13.56 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद पटना में 12.88 प्रतिशत, दरभंगा में 12 प्रतिशत और तिरहुत में 5.88 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 5.86 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 11.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
 
आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और तृतीय लिंग के 37 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 933 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।