आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई और शुक्रवार को कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें मिलीं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, बारिश को देखते हुए शिक्षा मंत्री ए. नमशिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की।
आधिकारिक सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में 9.6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कराईकल क्षेत्र में चार सेंटीमीटर बारिश हुई।