फलस्तीनी क्षेत्र में हमले के बाद इजराइल ने वेस्ट बैंक की नाकेबंदी का आदेश दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Israel orders West Bank blockade after Palestinian territory attack
Israel orders West Bank blockade after Palestinian territory attack

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इजराइल ने कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में शुक्रवार को हुई घातक गोलीबारी के बाद अपनी सेना को वेस्ट बैंक की पूरी तरह नाकेबंदी करने की तैयारी करने का आदेश दिया है।
 
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उसने सुरक्षा बलों को तुरंत हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और शुक्रवार से वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
 
ये आदेश इजराइली सेना के उस बयान के बाद आए, जिसमें कहा गया था कि उसने दो बंदूकधारियों को मार गिराया और एक ‘‘आतंकी हमले’’ को नाकाम कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।