विजयन ने सीएम सतीशन को चुनौती दी, एलडीएफ शासन के दौरान नियुक्त 787 निजी स्टाफ की सूची जारी करने को कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-09-2026
Vijayan challenged CM Satheesan, asking him to release the list of 787 personal staff members appointed during the LDF regime.
Vijayan challenged CM Satheesan, asking him to release the list of 787 personal staff members appointed during the LDF regime.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने शनिवार को मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के उस दावे को खारिज कर दिया कि पिछली एलडीएफ सरकार के कार्यकाल के दौरान 787 निजी स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति की गई थी।
 
वियजन ने मुख्यमंत्री को नियुक्त किए गए लोगों की सूची जारी करने की चुनौती दी।
 
यूडीएफ मंत्रियों द्वारा बड़ी संख्या में निजी स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति किए जाने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीशन ने कहा था कि एलडीएफ के कार्यकाल में 787 ऐसे स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति हुई थी, जबकि मौजूदा सरकार में यह संख्या 500 से कम है।
 
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि आरोप लगाने के बजाय नियुक्त किए गए निजी स्टाफ सदस्यों का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने पूछा, “जब वे 787 कहते हैं, तो मैं उनसे पूछ रहा हूं कि उन लोगों की सूची जारी करें कि वे कौन हैं। क्या यही नहीं किया जाना चाहिए?”
 
विजयन ने कहा कि सतीशन द्वारा बताई गई संख्या गलत है और उन्होंने दोहराया कि इन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।