बंगाल: मुख्यमंत्री ने लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-09-2026
Bengal: Chief Minister pays tribute to author Bibhutibhushan Bandyopadhyay on his birth anniversary.
Bengal: Chief Minister pays tribute to author Bibhutibhushan Bandyopadhyay on his birth anniversary.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बांग्ला साहित्य में बंद्योपाध्याय के योगदान को याद किया।
 
उनकी कई रचनाओं पर फिल्में बनीं, जिनमें सत्यजीत रे की ‘पाथेर पांचाली', ‘अपराजितो’ और ‘अशनि संकेत’ प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने उनकी साहित्यिक कृतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति, ग्रामीण बंगाल और आम लोगों के जीवन व संघर्षों के संवेदनशील चित्रण के लिए मशहूर बंद्योपाध्याय की रचनाएं पीढ़ियों से लोकप्रिय बनी हुई हैं।
 
बंद्योपाध्याय को उनके उपन्यास ‘इच्छामती’ के लिए मरणोपरांत रवींद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 12 सितंबर 1894 में हुआ था।