Joint hoardings featuring AAP and GFP fuel speculation about an alliance ahead of Kejriwal's Goa visit
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गोवा के राजमार्गों पर शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के संयुक्त होर्डिंग दिखाई दिए, जिससे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले तटीय राज्य में एक नए मोर्चे के उभरने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इन होर्डिंग पर ‘उन्हें आपको तीसरी बार धोखा देने का मौका नहीं दें’ वाले नारे और दोनों दलों के चुनाव चिह्न प्रदर्शित किए गए हैं। इसे केजरीवाल की पार्टी और विजय सरदेसाई के नेतृत्व वाली पार्टी के बीच 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले संभावित गठबंधन का संकेत माना जा रहा है।
केजरीवाल ने शनिवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आज गोवा जा रहा हूं और वहां एक बहुत बड़ी घोषणा करूंगा।”
जीएफपी पूर्व उपमुख्यमंत्री सरदेसाई के नेतृत्व वाला क्षेत्रीय दल है। राज्य विधानसभा में सरदेसाई इस पार्टी के एकमात्र विधायक हैं, आप के दो विधायक वेंजी वीगास और क्रूज सिल्वा हैं जो दक्षिण गोवा की बेनौलिम और वेलिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जीएफपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि केजरीवाल रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें आप और जीएफपी के बीच गठबंधन की घोषणा की जाएगी।