उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने हाथियों को बेहोश करने वाले ड्रोन का अनावरण किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
Vice President Radhakrishnan unveiled drone to tranquilize elephants
Vice President Radhakrishnan unveiled drone to tranquilize elephants

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बिना किसी मानवीय संपर्क के हिंसक हाथियों को शांत करने के वास्ते बनाया गया ड्रोन मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए स्वदेशी मानवरहित हवाई यान (यूएवी) प्रौद्योगिकी के उपयोग में एक मील का पत्थर है।
 
ड्रोन बनाने वाली कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने एक बयान में यह जानकारी दी।
 
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने हाल ही में इस ड्रोन का अनावरण किया।
 
कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूएवी का अनावरण रविवार को केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी की उपस्थिति में किया गया जो वन्यजीव संरक्षण प्रयासों में उन्नत हवाई प्रणालियों को एकीकृत करने के राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करता है।
 
इसमें कहा गया है, ‘‘यह विशेष रूप से तैयार किया गया ड्रोन हाथियों को सुरक्षित और सटीक तरीके से बेहोश करने के अभियानों में सहायता के लिए विकसित किया गया है। यह हवा में रहकर अधिक सटीकता के साथ ट्रैंक्विलाइजेशन (बेहोश करने) की प्रक्रिया को संभव बनाता है।’’