डैन बेली को जियो प्लेटफॉर्म्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
Dan Bailey appointed President of Jio Platforms
Dan Bailey appointed President of Jio Platforms

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने मंगलवार को डैन बेली को अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबारी पहल का नेतृत्व करने के लिए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।

डैन बेली जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।
 
बेली के पास परामर्श और निवेश बैंकिंग में 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रोडर्स/सिटी, मॉर्गन स्टेनली और एचएसबीसी जैसी बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है।
 
हाल ही में वह डॉयचे बैंक की प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार शाखा के चेयरमैन थे।