केरल CM फैसले पर वेणुगोपाल की सहमति

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-05-2026
Venugopal agrees with Kerala CM decision
Venugopal agrees with Kerala CM decision

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी.डी. सतीशन के चयन के पार्टी के फैसले को स्वीकार किया और उन्हें बधाई दी।
 
नयी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा कि वह केरल के मुख्यमंत्री और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार को पूरा सहयोग देंगे। वेणुगोपाल का नाम भी इस पद के लिए विचाराधीन तीन नामों में शामिल था।
 
यह निर्णय केरल में अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 10 दिन से अधिक समय बाद आया है।
 
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया लेकिन विभिन्न गुटों की पैरवी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने में देरी हुई।
 
सतीशन और वेणुगोपाल के अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।