Uttar Pradesh creates national record by meeting highest power demand of 32,348 MW: Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश ने 21 जून को 32,348 मेगावाट की उच्च बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
राज्य के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि यह मांग रात 10:48 बजे सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह 13 मई को महाराष्ट्र द्वारा पूरी की गई 32,317 मेगावाट रिकॉर्ड मांग से अधिक है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने भी इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य ने बिजली क्षेत्र में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।
यूपीपीसीएल के मुताबिक, यह उपलब्धि राज्य सरकार की दूरदर्शिता, आधुनिक बिजली ढांचे, बेहतर प्रबंधन और उत्पादन, पारेषण व वितरण से जुड़े हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। यह रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था की मजबूती और विश्वसनीयता को दिखाता है। साथ ही राज्य के बढ़ते औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास का भी संकेत है।