उप्र: शाहजहांपुर में पार्षदों का धनराशि बांटने की शपथ लेने का वीडियो सार्वजनिक, जांच के आदेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
UP: Video of Shahjahanpur councillors taking oath to distribute funds made public, probe ordered
UP: Video of Shahjahanpur councillors taking oath to distribute funds made public, probe ordered

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पार्षदों द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार से प्राप्त धनराशि को आपस में बांटने की शपथ लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए।
 
सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित वीडियो में कई लोग हाथ में जल लेकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं।
 
वीडियो में एक व्यक्ति शपथ दिला रहा है और अन्य लोग उसके पीछे दोहरा रहे हैं।
 
दावा किया जा रहा है कि शपथ लेने वाले लोग नगर निगम के पार्षद हैं।
 
हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
 
वीडियो में एक व्यक्ति को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि नगर निगम को होने वाली आय को सभी 60 पार्षदों के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा।