उप्र सरकार का एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा 'चुनावी चाल' जैसा लग रहा: मायावती

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
UP government's promise to provide jobs to one lakh youth seems like an election gimmick: Mayawati
UP government's promise to provide jobs to one lakh youth seems like an election gimmick: Mayawati

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उत्तर प्रदेश सरकार के वादे पर तंज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह कदम राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले चली गयी 'चुनावी चाल' जैसा लग रहा है।
 
मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अगले छह महीनों में यानी विधानसभा आमचुनाव तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया सही पर चुनावी कदम ज्यादा लगता है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ये नियुक्तियां पेपरलीक तथा भ्रष्टाचार आदि के अभिशाप से मुक्त रहते हुए समय से पूरी हो जायें तो ठीक रहेगा ताकि यह चुनावी छलावा ना साबित हो। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों के बैकलॉग पर भर्तियों के बारे में भी सरकारी घोषणा की लोगों को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।’’
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत मंगलवार को लखनऊ में एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अगले छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया था।