उप्र के बारे में दुनिया की धारणा बदलने में मदद कर रहे स्टार्टअप:मुख्यमंत्री योगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Startups helping change world's perception of UP: CM Yogi
Startups helping change world's perception of UP: CM Yogi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन’ का पोर्टल जारी करने के साथ-साथ ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026’ से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया। योगी ने कहा कि स्टार्टअप अब प्रदेश को लेकर दुनिया की धारणा को बदलने में भी मदद कर रहे हैं।

आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप अनुकूल परिवेश को नई गति देने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026’ की पुस्तिका का विमोचन एवं ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन’ के पोर्टल का उद्घाटन किया।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कार्यक्रम में स्टार्टअप नीति के तहत 107 स्टार्टअप को 3.42 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का नौ ‘इनक्यूबेटर’ को एक करोड 79 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। नए इनक्यूबेटर को मान्यता प्रमाण-पत्र और विभिन्न स्टार्टअप को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।
 
‘इनक्यूबेटर’ वह केंद्र होते हैं जो स्टार्टअप को मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन की सुविधा प्रदान करते हैं।
 
आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं और उनके विचारों और व्यवसायों को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए वित्त पोषण, ‘इनक्यूबेशन’ सहायता और मंच प्रदान करना है।
 
उन्होंने कहा कि भारत का स्टार्टअप संबंधी परिवेश 2014 से पहले के लगभग 500 स्टार्टअप से बढ़कर अब 2.5 लाख से अधिक हो गया है।